कहानी और पटकथा का लेखन प्रतिभाशाली लेखक वेदान ने किया
लखनऊ। प्रतिष्ठित फिल्म प्रोडक्शन कंपनी फामिशा प्रोडक्शन्स ने आज लखनऊ में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपनी आगामी फिल्म ‘अविराम’ की आधिकारिक घोषणा की। इस फिल्म का निर्देशन जाने-माने निर्देशक अखिलेश कुमार उपाध्याय करेंगे। फिल्म के निमार्ता समिक्षा यादव और मेराज हैं, जबकि कहानी और पटकथा का लेखन प्रतिभाशाली लेखक वेदान ने किया है। निमार्ताओं ने बताया कि ‘अविराम’ एक सशक्त और अलग विषय पर आधारित फिल्म होगी, जो दर्शकों को एक अनोखा अनुभव प्रदान करेगी। फिल्म की स्टारकास्ट अभी फाइनल नहीं की गई है, जिसका खुलासा जल्द ही किया जाएगा। निर्देशक अखिलेश कुमार उपाध्याय ने कहा अविराममेरे लिए सिर्फ़ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक भावनात्मक सफर है। हम दर्शकों तक ऐसी कहानी पहुँचाना चाहते हैं, जो उन्हें भीतर तक छू ले। प्रोड्यूसर समिक्षा यादव और मेराज ने कहा हम इस फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं। हमारी कोशिश है कि दर्शकों को एक बेहतरीन सिनेमाई अनुभव दिया जाए। फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू होगी और रिलीज डेट की घोषणा भी समय आने पर की जाएगी । FacebookXWhatsAppTelegramPrint
