लखनऊ, 14 जुलाई 2025:
श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन पर आधारित बहुचर्चित फ़िल्म “कारसेवक अयोध्या” को भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा, उत्तर प्रदेश की सोशल मीडिया प्रभारी मानवी द्विवेदी ने अपनी शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह फ़िल्म रामभक्तों के त्याग, संघर्ष और बलिदान की ऐतिहासिक गाथा को जन-जन तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम बनेगी।

इस अवसर पर फ़िल्म के निर्देशक अखिलेश उपाध्याय और वरिष्ठ सहयोगी काशीनाथ तिवारी मानवी द्विवेदी के आवास पर पहुँचे और उनका स्वास्थ्य हालचाल जाना। उन्होंने प्रभु श्रीराम से उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना की।
इस दौरान प्रमोद द्विवेदी, जो कि मानवी द्विवेदी के पति हैं, भी मौके पर मौजूद रहे और पूरी मुलाक़ात में अपनी धर्मपत्नी के साथ उपस्थित रहे।
फ़िल्म के निर्माता आदित्य नगर हैं। “कारसेवक अयोध्या” फ़िल्म श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन की ऐतिहासिक घटनाओं और कारसेवकों के समर्पण को जीवंत रूप में प्रस्तुत करती है। फ़िल्म में आंदोलन से जुड़े कई असल प्रसंगों को यथार्थता के साथ चित्रित किया गया है।
मानवी द्विवेदी ने कहा,
“यह फ़िल्म केवल एक कथा नहीं, बल्कि भारत की सांस्कृतिक चेतना और गौरव का प्रतीक है। मैं इसकी पूरी टीम को शुभकामनाएं देती हूँ और आशा करती हूँ कि यह समाज में सकारात्मक प्रभाव डालेगी।
