लखीमपुर खीरी, 9 जुलाई 2025 — आज जनपद लखीमपुर खीरी में समाजवादी पार्टी के धौरहरा सांसद आनंद भदौरिया के नेतृत्व में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया गया। यह प्रदर्शन विभिन्न जनसमस्याओं और सरकार की नीतियों के विरोध में आयोजित किया गया, जिसमें भारी संख्या में सपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने भाग लिया।

धरना स्थल पर प्रमुख रूप से उपस्थित नेताओं में पूर्व कस्ता विधायक सुनील कुमार लाला, पूर्व गोला विधायक विनय तिवारी, पूर्व विधायक दाऊद अहमद, समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष, पूर्व जिलाध्यक्ष, युवा सपा नेता विभू बाजपेयी, समाजवादी छात्र महासभा के साथीगण, यश मोहन पटेल, युवा नेता गुफरान, सुमित मिश्रा, पूर्व विधायक सुनील लाला के छोटे भाई रामखेलावन (छोटे) समेत अन्य तमाम समाजवादी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इस प्रदर्शन में सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई और जनता की समस्याओं को लेकर संघर्ष तेज करने का संकल्प दोहराया गया। सपा नेताओं ने कहा कि जब तक जनता को न्याय नहीं मिलेगा, तब तक समाजवादी कार्यकर्ता संघर्षरत रहेंगे।
